लेखपालों का धरना-प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन:बलिया में 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करने की मांग
बलिया कलक्ट्रेट में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। धरना शाम करीब चार बजे समाप्त हुआ। संघ के सदस्यों ने कहा कि लेखपालों पर लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है, जबकि जरूरी संसाधनों की कमी है। पदोन्नति में देरी और वेतन संबंधी समस्याओं के कारण भी कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लेखपालों को अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी करनी पड़ती है। 10 साल से लंबित है 2800 ग्रेड पे की मांग लेखपाल संघ ने पिछले 10 साल से लंबित 2800 ग्रेड पे की मांग को तत्काल पूरा करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। संघ का कहना है कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद इस पर समाधान नहीं हुआ है। 2700 लेखपाल गृह जनपद से दूर तैनात संघ के अनुसार करीब 2700 लेखपाल अपने गृह जनपद से 400 से 800 किलोमीटर दूर तैनात हैं। उन्होंने अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की। संघ का कहना है कि इससे दूर तैनात लेखपालों को अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में सहूलियत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)