डीएवी रीजनल प्रतियोगिता में 52 स्कूलों के खिलाड़ी होंगे शामिल:अंडर-14, 17 और 19 में होंगे मुकाबले, चयनित खिलाड़ी नेशनल में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे
डीएवी पब्लिक स्कूल मेरठ में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 की रीजनल प्रतियोगिताओं को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। प्रिंसिपल अपर्णा जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सात क्लस्टरों से क्वालिफाई कर आए 52 डीएवी स्कूलों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मेरठ में बालक वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों कैटेगरी में मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ी अब स्टेट लेवल की इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। यहां से प्रदर्शन के आधार पर यूपी की डीएवी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टीम किसी एक स्कूल की नहीं, बल्कि अलग-अलग स्कूलों के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर बनाई जाएगी। किसी टीम के विजेता नहीं होने के बावजूद कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे भी टीम में शामिल किया जा सकता है। 24 से 26 अक्टूबर तक होगी नेशनल प्रतियोगिता स्टेट स्तर पर चयनित खिलाड़ी 24 से 26 अक्टूबर तक होने वाली डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में यूपी को रिप्रेजेंट करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाली टीम के खिलाड़ियों को आगे एसजीएफआई समेत अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रिंसिपल ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन से निकालकर खेल के मैदान तक लाना जरूरी है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। डीएवी का लक्ष्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और मंच देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रीजनल प्रतियोगिताओं के आयोजन में डीएवी मेरठ में करीब 750 और डीएवी चंदननगर में करीब 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल एचओडी प्रवेश डबास, वीरपाल चौहान, सोनल अरोड़ा और उर्वशी शर्मा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)