फतेहपुर में खखरेरू मेला:महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद
फतेहपुर के खखरेरू कस्बे में आयोजित मेले के छठवें दिन शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद से ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेला परिसर में पहुंचने लगे थे, और देखते ही देखते शाम होते-होते पूरा परिसर दर्शकों व खरीदारों की भीड़ से खचाखच भर गया। मेले में महिलाओं ने घरेलू उपयोग के सामान, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। वहीं, बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने आसमानी झूले, ट्रेन और अन्य मनमोहक झूलों का भरपूर आनंद लिया तथा खाने-पीने की दुकानों पर चाट, पकौड़ी, मिठाइयों और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दुकानदारों के यहां भी दिनभर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ लगी रही। शाम के समय चहल-पहल और अधिक बढ़ गई, जिससे परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन किया। मेले में उमड़ी इस अपार भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)