डिजिटल एडिक्शन व साइबर सुरक्षा' पर कार्यशाला:युवाओं को दिया गया टेक्नोलॉजी के संतुलित उपयोग का मंत्र

Sep 25, 2026 - 07:57
0
डिजिटल एडिक्शन व साइबर सुरक्षा' पर कार्यशाला:युवाओं को दिया गया टेक्नोलॉजी के संतुलित उपयोग का मंत्र
युवाओं में बढ़ते डिजिटल एडिक्शन और साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (KGI) में "फाइटिंग डिजिटल एडिक्शन एंड साइबर सेफ्टी - डिस्कनेक्ट टू रीकनेक्ट" विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेसीआई (JCI) कानपुर लावण्य की अध्यक्ष जेसी स्वाति दीक्षित और मधुरागिनी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पारुल राजोरिया के नेतृत्व में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में यूपी पुलिस के साइबर सुरक्षा सलाहकार राहुल मिश्रा ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के नित-नए तरीकों और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बचाव के उपाय बताए। वहीं, पीजीआईबीएएम (PGIBAM) की एमफिल क्लीनिकल ट्रेनी अन्वेषिका चौहान ने बढ़ते स्क्रीन टाइम के दुष्प्रभावों, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ डिजिटल आदतों (Healthy Digital Habits) पर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User