डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन मेंबर अरेस्ट:हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को बनाते थे निशाना, ग्रामीण इलाकों में बेचते थे

Oct 15, 2026 - 16:44
0
डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन मेंबर अरेस्ट:हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को बनाते थे निशाना, ग्रामीण इलाकों में बेचते थे
हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा महाराजपुर पुलिस ने किया है। पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के महाराजपुर निवासी दीपक सिंह, नरवल निवासी सौरभ सिंह व महाराजपुर मवईया गांव निवासी हिमांशु सिंह को अरेस्ट किया है, जबकि गैंग में शामिल दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 बाइकें, एक स्कॉर्पियो, तीन तमंचे व 22 कारतूस बरामद किए हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हेडक्वार्टर संकल्प शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लंबे समय से हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिनके खुलासे के लिए पूर्वी जोन की पुलिस टीमें लगी हुई थीं। गुरुवार को महाराजपुर पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन मेंबरों को अरेस्ट किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह कानपुर समेत आसपास के जिलों में डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी हथियार लेकर रात के समय हाईवे पर घूमते थे। ढाबों के आसपास और सुनसान इलाके में खड़े ट्रकों को अपना निशाना बनाते थे। डीजल चोरी करने के बाद ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में बेंच देते थे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दीपक के खिलाफ चार, सौरभ सिंह के खिलाफ 6 व हिमांशु के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User