कानपुर में बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ:आर्थिक तंगी से परेशान थे, कपड़े की दुकान में काम करते थे
कानपुर के हरवंश मोहाल में रोजगार नहीं मिलने और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे 60 वर्षीय राकेश सिंह की मौत हो गई। सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां दो दिन तक उपचार चला, लेकिन बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। राकेश सिंह न्यू हमराज कॉम्प्लेक्स स्थित कपड़े की दुकान में काम करते थे। परिवार में पत्नी रानी, बेटा सौरभ और दो बेटियां अंजलि व स्वाति हैं। परिजनों के मुताबिक, कोविड महामारी के बाद से उन्हें नियमित काम नहीं मिल पा रहा था। रोजगार की कमी के चलते वह घर पर रहने लगे थे। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। बताया गया कि वह इसी वजह से मानसिक तनाव में भी थे। सोमवार को बिगड़ी थी हालत जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राकेश सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। दो दिन तक इलाज चलने के बाद बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। राकेश सिंह की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट और गहरा गया है। हरवंश मोहाल थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में मानसिक तनाव के चलते राकेश सिंह के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)