डीजल लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:कटरा-उन्नाव हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो लोग घायल, शव देखकर गर्भवती पत्नी बेहोश

Oct 13, 2026 - 22:02
0
डीजल लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:कटरा-उन्नाव हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो लोग घायल, शव देखकर गर्भवती पत्नी बेहोश
हरदोई जनपद में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-उन्नाव हाईवे पर गौरखेड़ा गांव के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे करीब दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 21 वर्षीय युवक ऋषभ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। गर्भवती पत्नी पति का शव देखकर बदमाश हो गई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भैलामऊ गांव निवासी ऋषभ मंगलवार शाम खमरिया स्थित पेट्रोल पंप से अपनी कंबाइन मशीन के लिए डीजल लेकर लौट रहे थे। उनके साथ लोनार कोतवाली क्षेत्र के बैजना गांव निवासी कंबाइन चालक अनूप भी मौजूद थे। अनूप के अनुसार, जब वे गौरखेड़ा गांव के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी बाइक पर सवार गौरखेड़ा निवासी मोनू और कलेक्टर भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के चाचा रमाकांत ने बताया कि खेतों में फसल की कटाई-मड़ाई में जुटी कंबाइन मशीन का डीजल खत्म हो गया था, जिसे लाने के लिए ऋषभ पेट्रोल पंप गए थे। किसी को इस बात का आभास भी नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा। ऋषभ की महज तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। घर में जल्द ही पहले बच्चे की किलकारी गूंजने की उम्मीद थी, लेकिन इस अनहोनी ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। ऋषभ की मौत के बाद मां पुष्पा, गर्भवती पत्नी स्वाति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User