ट्रांसफार्मर के तार में उतरे करंट से लड़की की मौत:भैंस खोलने गई थी, जलभराव के पानी में गिरी; मौके पर तोड़ा दम

Oct 04, 2026 - 21:21
0
ट्रांसफार्मर के तार में उतरे करंट से लड़की की मौत:भैंस खोलने गई थी, जलभराव के पानी में गिरी; मौके पर तोड़ा दम
हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के हरियापुर गांव में रविवार शाम करीब 4:30 बजे हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। वह घर से कुछ दूरी पर बंधी भैंस खोलने गई थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भैंस खोलने गई थी किशोरी मृतका के भाई अमित ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन दिव्यांशी पुत्री स्वर्गीय महेंद्र पाल शाम को भैंस खोलने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से दिव्यांशी गंभीर रूप से झुलस गई। जलभराव के पानी में गिरी, मौके पर मौत करंट लगने के बाद किशोरी पास में भरे पानी में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में सबसे छोटी थी दिव्यांशी दिव्यांशी अपनी मां सरोजनी के साथ रहती थी। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। अचानक हुए हादसे के बाद मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User