दिल्ली में 10 साल चलाया पार्लर, अब संवार रहीं भविष्य:बलिया में गांव की महिलाओं को प्रशिक्षित कर दिखा रहीं हैं आत्मनिर्भरता की राह
बलिया के रेवती विकासखंड के छेड़ी गांव की मीना सिंह ब्यूटी पार्लर के जरिए न सिर्फ अपना करियर संवार रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं और युवतियों को भी हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनने में मदद कर रही हैं। दिल्ली में 10 साल तक ब्यूटी पार्लर चलाने के बाद पिछले साल गांव लौटीं मीना ने रेवती में अपना पार्लर शुरू किया। यहां वह काम करने के साथ महिलाओं और लड़कियों को प्रशिक्षण भी देती हैं। मीना सिंह के यहां अलग-अलग कोर्स की सुविधा उपलब्ध है। कुछ कोर्स के लिए शुल्क लिया जाता है, जबकि कुछ का प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाता है। ब्यूटी पार्लर से जुड़े प्रशिक्षण के अलावा फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कराया जाता है ताकि महिलाएं हुनर सीखकर रोजगार के नए अवसर तलाश सकें। मीना सिंह का कहना है कि महिलाएं केवल घर के कामकाज तक सीमित न रहें बल्कि घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा को पहचानें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बताया कि वह खाना बनाने और बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी निभाने के साथ दो पार्लर भी चलाती हैं। मीना का प्रयास है कि महिलाएं हुनर सीखकर अपने पैरों पर खड़ी हों और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दें। उनके जरिए प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं और युवतियों को ब्यूटी पार्लर तथा फैशन डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)