फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आईडीए अभियान:19 नवंबर से 16 जिलों में चलेगा दवा सेवन अभियान, 36 स्वास्थ्य सहयोगी सम्मानित

Oct 14, 2026 - 07:58
0
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आईडीए अभियान:19 नवंबर से 16 जिलों में चलेगा दवा सेवन अभियान, 36 स्वास्थ्य सहयोगी सम्मानित
लखनऊ में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और लोगों को दवा सेवन के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। यह बात मंगलवार को डीजी स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने स्थानीय होटल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में कही। सीफार, डब्ल्यूएचओ, जीएचएस, पाथ और पीसीआई के सहयोग से हुई कार्यशाला में फाइलेरिया उन्मूलन की रणनीतियों पर चर्चा की गई। डीजी ने बताया कि 19 नवंबर से प्रदेश के 16 जनपदों की 53 यूनिटों में सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। अभियान में योगदान देने वाले चैंपियन, सीएचओ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, ग्राम प्रधानों, कोटेदारों और रोगी हितधारक मंच के सदस्यों सहित 36 लोगों को सम्मानित किया गया। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. ए.के. चौधरी ने कहा कि दुष्प्रभाव का डर, गलत धारणाएं और प्रवास के कारण लोग दवा नहीं लेते। ऐसे में रोगी हितधारक मंच जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User