कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर सपा ने दी श्रद्धांजलि:कार्यकर्ताओं को MLC चुनाव के मतदान के लिए दिए जरूरी निर्देश

Oct 09, 2026 - 15:32
0
कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर सपा ने दी श्रद्धांजलि:कार्यकर्ताओं को MLC चुनाव के मतदान के लिए दिए जरूरी निर्देश
हापुड़ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बूथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें सपा प्रत्याशी प्रमेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रत्याशी ने बूथ पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बूथ पदाधिकारियों को दिए निर्देश प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी और चुनाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। बैलेट पेपर से मतदान के लिए जागरूकता बैठक में कार्यकर्ताओं से बैलेट पेपर के जरिए होने वाले मतदान के बारे में मतदाताओं को जागरूक करने को कहा गया। मतदान 23 तारीख को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। बैठक में मतदान की प्रक्रिया और बूथ स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा एमएलसी चुनाव की समीक्षा के साथ ही बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और बूथ स्तर पर सक्रियता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में सुधीर चौहान, राजेश यादव, आली मुर्तजा, आदेश गोस्वामी, दीपिका चुग, रविंद्र यादव, पीयूष बाल्मीकि, अफजल चौधरी, आस मोहम्मद, फारूक प्रधान, विक्रम सिंह गुर्जर, संजय सिंह यादव, सद्दाम एडवोकेट, प्रीति रानी और संजय अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User