दिन में चिलचिलाती धूप, रात में कोहरे की दस्तक:प्रयागराज में मौसम में दिखने लगा बदलाव, ग्रामीण इलाकों में रात 10 बजे के बाद हल्का कोहरा
प्रयागराज में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में जहां चिलचिलाती धूप से गर्मी और उमस परेशान कर रही है, वहीं रात में ठंडक बढ़ने लगी है। ग्रामीण इलाकों में रात करीब 10 बजे के बाद हल्के कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। इससे अब ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय धूप तेज होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। धूप का असर शाम तक बना रहता है, लेकिन सूर्यास्त के बाद मौसम तेजी से बदलने लगता है। रात में तापमान गिरने से ठंडक महसूस हो रही है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय मौसम में बदलाव ज्यादा महसूस किया जा रहा है। रात करीब 10 बजे के बाद कुछ इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। सुबह के समय भी वातावरण में ठंडक महसूस हो रही है। इससे माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दिन में तेज धूप का दौर जारी रह सकता है। इसके कारण दिन के तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। अगले कुछ दिनों में मौसम में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। अगले 10 दिनों के दौरान रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगेगी। फिलहाल प्रयागराज में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी, जबकि रात में ठंडक और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा लोगों को मौसम में बदलाव का एहसास करा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)