दिन में धूप निकालेगी पसीना, शाम से राहत के आसार:बारिश की संभावना नहीं, नमी के चलते उमस भी करेगी परेशान

Oct 03, 2026 - 07:46
0
दिन में धूप निकालेगी पसीना, शाम से राहत के आसार:बारिश की संभावना नहीं, नमी के चलते उमस भी करेगी परेशान
कानपुर में शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं। सुबह से ही आसमान साफ रहेगा और दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती जाएगी। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में गर्मी और उमस का असर रहेगा, जबकि शाम ढलने के बाद मौसम कुछ राहत देगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज धूप रहेगी और मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के समय तेज धूप के कारण उमस और गर्मी महसूस होगी। शाम के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी और रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा। नमी के कारण मौसम उमस भरा रहेगा बारिश थमने के बाद अब धूप का असर बढ़ने से शहरवासियों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर दोपहर के समय धूप तेज रहने से खुले में निकलने वालों को गर्मी अधिक महसूस होगी। हवा में नमी रहने के कारण उमस भी बनी रह सकती है। हालांकि, सूर्यास्त के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। शाम से रात तक हवा में ठंडक बढ़ेगी, जिससे लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को भी रही गर्मी और उमस सीएसए की शुक्रवार की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन में तेज धूप रही और गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, शाम सात बजे के बाद हवा में हल्की ठंडक महसूस हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User