महिला से जेवर-बाइक की चाबी छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:25-25 हजार का था इनाम, बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला को बनाया था निशाना
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में महिला से जेवर और मोटरसाइकिल की चाबी छीनने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 980 रुपए नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को निर्मला देवी पत्नी दयाल यादव निवासी ग्राम महरई, थाना पचदेवरा, अपने बेटे अंकित के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम तौलाकपुर के पास नहर की पटरी पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने महिला के कुंडल, गले की माला और बाइक की चाबी छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। हरदोई और खीरी के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असमान पुत्र इसरार निवासी ग्राम कुवरपुर, थाना पिहानी, जिला हरदोई और अनूप उर्फ मायाप्रकाश पुत्र खुशीराम निवासी ग्राम रतनपुर, थाना उचौलिया, जिला खीरी के रूप में की है। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। असमान पर कई मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, असमान के खिलाफ पसगवां थाने में हत्या की तैयारी के उद्देश्य से एकत्र होने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उचौलिया थाने में उसके खिलाफ जहर आदि देकर चोट पहुंचाने, लूट, चोरी की संपत्ति रखने, छिनैती और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। अनूप पर भी दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के अनुसार, अनूप उर्फ मायाप्रकाश के खिलाफ पसगवां थाने में चोरी, चोरी की संपत्ति रखने और उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उचौलिया थाने में उसके खिलाफ छिनैती, चोरी की संपत्ति से जुड़े अपराध, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 980 रुपए नकद बरामद हुए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)