दीपोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन:डीएम ने तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश, राम की पैड़ी से घाटों तक व्यवस्थाओं की होगी निगरानी
अयोध्या में रामनगरी में दीपोत्सव महोत्सव-2026 को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार देर शाम कैंप कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दीपोत्सव से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। व्यवस्थाओं में लापरवाही न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को शेष कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। राम की पैड़ी और सरयू नहर खंड क्षेत्र में विद्युत पोलों की नंबरिंग मानकों के अनुरूप कराने के लिए निर्देश दिया है। घाटों की सफाई और रोशनी पर जोर दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्य भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने पर्यटन और संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने विभाग के कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा, ताकि किसी भी स्तर पर काम लंबित न रहे। डीएम ने कहा कि दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। निर्धारित समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं पूरी करना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, एडीएम प्रशासन विशु राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)