उन्नाव में जलभराव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, VIDEO:नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग
उन्नाव में गंगाघाट नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 18 आर्य नगर में सूर्या गैलेक्सी के पीछे जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का शुक्रवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। अभिषेक, रुचि, गीता और रमन समेत क्षेत्र के लोगों ने सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और हंगामा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली और बारिश का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वार्ड में नालियों की नियमित सफाई और पानी की निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इसके चलते आए दिन जलभराव की स्थिति बन जाती है। सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी सड़क से निकलना जोखिम भरा बना हुआ है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की समस्या लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलने और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की समस्या भी बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, जलभराव की समस्या को लेकर पहले भी नगर पालिका में दो बार लिखित शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों का कहना है कि समस्या के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने शिकायत पत्र में इस समस्या को गंगा नदी की बाढ़ से जोड़ने पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में जलभराव का बाढ़ से कोई संबंध नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तरपर जल निकासी और पानी की निकासी के लिए उचित आउटलेट नहीं होने से यह स्थिति बन रही है। पूर्व की रिपोर्ट में पानी निकालने के लिए टैंकर या पंप की व्यवस्था का उल्लेख किए जाने पर भी लोगों ने सवाल उठाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)