महोबा में कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत:दंपती सहित 4 लोग मलबे में दबे, परिवार को नहीं मिला था PM आवास
महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव में मंगलवार तड़के एक कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर 10 साल की बच्ची बबली की मौत हो गई। हादसे के समय गंगाराम का पूरा परिवार सो रहा था। ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने गंगाराम अनुरागी, उनकी पत्नी उमा देवी, बड़ी बेटी श्वेता और बेटे शिवम को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिवार कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए गुहार लगा चुका था, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। समय पर आवास न मिलने के कारण मजदूर परिवार का कच्चा मकान ढह गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मुकुल कुमार मौके पर पहुंचे। इस हादसे से परिवार में दुख का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)