डिप्टी सीएम गाजीपुर में करेंगे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:तीन दिवसीय शिविर के साथ सीटी स्कैन मशीन और अमृत फार्मेसी का भी करेंगे उद्घाटन

Sep 25, 2026 - 15:37
0
डिप्टी सीएम गाजीपुर में करेंगे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:तीन दिवसीय शिविर के साथ सीटी स्कैन मशीन और अमृत फार्मेसी का भी करेंगे उद्घाटन
गाजीपुर में युवा भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा की तरफ से एक बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत तीन दिन चलेगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शनिवार दोपहर 12.35 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इस शिविर में देश के बड़े अस्पतालों जैसे दिल्ली एम्स, लखनऊ पीजीआई, वाराणसी बीएचयू, हेरिटेज और अपोलो के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। ये डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें सही डॉक्टरी सलाह व इलाज के सुझाव देंगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार दोपहर 12:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से वे 12:25 बजे सड़क मार्ग से लंका मैदान के लिए निकलेंगे और 12:35 बजे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शिविर के दूसरे कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे दोपहर 1:35 बजे वे गोरा बाजार स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज में नई बनी अमृत फार्मेसी और सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे वे अंधऊ हवाई पट्टी से सरकारी हेलीकॉप्टर से अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का ब्योरा मिल गया है। प्रशासन ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और दूसरी व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी, ताकि मरीजों को दवाइयां और डॉक्टरी सलाह ठीक से मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User