डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:जिला न्यायाधीश बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना जिम्मेदारी

Oct 17, 2026 - 20:45
0
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:जिला न्यायाधीश बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना जिम्मेदारी
देवरिया में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम पांच बजे से सात बजे तक दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में हुआ। जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। इनके आपसी सहयोग के बिना न्याय दिलाना संभव नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज मिश्र ने वैभव कांत मिश्र को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद वैभव कांत मिश्र ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव और सचिव ऋषिराज मिश्र समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित कई न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव अर्जुन यादव और घनश्याम त्रिपाठी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User