दीवानी कचहरी में डॉ. कलाम की जयंती:अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों और विचारों को याद किया

Oct 15, 2026 - 19:11
0
दीवानी कचहरी में डॉ. कलाम की जयंती:अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों और विचारों को याद किया
गोरखपुर के दीवानी कचहरी में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। अधिवक्ता गुफरान खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. कलाम के आदर्शों और विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के उपाध्यक्ष एडवोकेट सुमित कुमार मिश्रा, बृजेंद्र सहाय मिश्र, नीरज पासवान, सोहन तिवारी, मो. ओवैस, रबींद्र निषाद, शुभम यादव, आलोक गोयल, सत्यवान यादव और मनीष यादव मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार पांडे, हर्ष त्रिपाठी, प्रभात शुक्ला और शुभम पांडे ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User