दिव्या मित्तल ने दुर्गा पूजा पंडालों में आरती की:मिर्जापुर में बोलीं- बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़े, यहीं मातारानी से कामना हैं
मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने आरती में शामिल होकर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। चार स्थानों पर पहुंचकर किए दर्शन दिव्या मित्तल ने सबसे पहले अनंतपट्टी और इमामबाड़ा स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए। इसके बाद वह गोपालपुर और जंगी रोड स्थित बैरहवा चौराहे के पूजा पंडाल पहुंचीं। यहां भी उन्होंने दर्शन-पूजन कर आरती में सहभागिता की। पूजा समितियों ने किया स्वागत विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचने पर पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने दिव्या मित्तल का स्वागत किया। उन्होंने समितियों की ओर से किए गए आयोजनों की सराहना की। नवरात्र के दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। पूजा पंडालों में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। दिव्या मित्तल ने कहा था- मकसद राजनीति को बदलना है 30 सितंबर को दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। कहा था- यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़ूंगी। अकेले चलूंगी। मेरा मकसद राजनेता बदलना नहीं, बल्कि पूरी राजनीति बदलना है। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। 2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। उस समय वह राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया। दिव्या ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA करने के बाद लंदन में लाखों के पैकेज वाली नौकरी की थी। मिर्जापुर की डीएम रहीं, लहुरियादह में पानी पहुंचाया था दिव्या सितंबर, 2022 में मिर्जापुर की डीएम बनी थीं। वहां ग्रामीण इलाकों में जन-चौपाल और पीने के पानी से जुड़े कामों को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल भी उनके कार्यकाल में हुई थी। मिर्जापुर से तबादले के बाद भी उनकी विदाई चर्चा में रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें विदाई दी गई थी। इसके बाद देवरिया में भी उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। वहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच अधिकारों को लेकर हुई बहस ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)