दिव्यांग दुकानदार की पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली:हरदोई में दो सगे भाई-बहनों पर FIR, जान का खतरा बताया

Oct 07, 2026 - 09:53
0
दिव्यांग दुकानदार की पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली:हरदोई में दो सगे भाई-बहनों पर FIR, जान का खतरा बताया
​हरदोई जनपद के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने से संबंधित मामला सामने आया है। दावा है जूते-चप्पलों की दुकान चलाने वाले 90 प्रतिशत विकलांग व्यक्ति की पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं। पति की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की शाम 5:05 पर दो सगे भाइयों और उनकी बहनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ​कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ​व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह दूकानदार हैं। जब कभी वह किसी काम से बाहर जाते हैं, तो उनकी पत्नी दुकान पर बैठती हैं। प्रार्थी के अनुसार, कुछ दिन पहले जखावा गांव निवासी विकास पुत्र रणधीर दुकान पर आया था और मौका पाकर प्रार्थी का मोबाइल नंबर ले गया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए प्रार्थी की पत्नी की फोटो निकालकर उसे एडिट किया और अश्लील तरीके से इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। ​आरोपी, भाई और बहनोई ने मिलकर दी धमकियां ​जब पीड़ित ने इस बात की शिकायत आरोपी विकास के घर जाकर उसके पिता से की, तो इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद विकास के साथ उसका भाई आकाश और बहनोई सरोज (निवासी निमोनगला, थाना अल्लागंज, जिला शाहजहांपुर) भी इस कृत्य में शामिल हो गए। आरोप लगाया कि इन सभी ने मिलकर लगातार वीडियो और अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए, जिससे समाज में पीड़ित की छवि धूमिल हो रही है। ​पीड़ित का कहना है कि जब उसने विपक्षीगणों को फोन कर ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपियों से जान का खतरा बताया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 79, 351(3) और 352 में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User