दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, 55 लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र:औरैया में डीएम-एसपी ने 45 ट्राईसाइकिल समेत अन्य उपकरण किए वितरित

Oct 03, 2026 - 18:11
0
दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, 55 लाभार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र:औरैया में डीएम-एसपी ने 45 ट्राईसाइकिल समेत अन्य उपकरण किए वितरित
औरैया विकासखंड में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शाम चार बजे जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने लाभार्थियों को उपकरण दिए। कार्यक्रम में 45 ट्राईसाइकिल, 7 व्हीलचेयर, 10 बैसाखी, 6 छड़ी और 2 कान की मशीनें बांटी गईं। उपकरण मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताई। रोजमर्रा के काम में मिलेगी सुविधा अधिकारियों ने कहा कि सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को आने-जाने और रोजमर्रा के काम करने में सुविधा होगी। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। शादी अनुदान, कंप्यूटर प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति के प्रमाण-पत्र कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तीन योजनाओं के तहत 55 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। इनमें शादी अनुदान, कंप्यूटर प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं से कमजोर परिवारों, छात्रों और युवाओं को सहायता मिल रही है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User