सुनीता सैनी तीसरी बार राज्य महिला आयोग सदस्य बनीं:महिलाओं के सम्मान के लिए काम करेंगी, बोली- सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण प्राथमिकता

Oct 03, 2026 - 18:11
0
सुनीता सैनी तीसरी बार राज्य महिला आयोग सदस्य बनीं:महिलाओं के सम्मान के लिए काम करेंगी, बोली- सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण प्राथमिकता
रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में रामपुर की सुनीता सैनी को लगातार तीसरी बार सदस्य बनाया गया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे उन्हें इसकी जानकारी मिली। लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। सुनीता सैनी ने कहा कि राज्य महिला आयोग में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। यह जिम्मेदारी गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े विषय उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए आयोग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास रहेगा। सुनीता सैनी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी व्यवस्थाओं की जानकारी दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। लगातार तीसरी बार राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सुनीता सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि मिली जिम्मेदारी उनके लिए विश्वास और सेवा का अवसर है। वह इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User