दिव्यांगों और पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को बांटे सहायक उपकरण:मेरठ में 21 दिव्यांगों को मिली मदद, शादी अनुदान के स्वीकृति पत्र भी दिए

Oct 02, 2026 - 12:49
0
दिव्यांगों और पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को बांटे सहायक उपकरण:मेरठ में 21 दिव्यांगों को मिली मदद, शादी अनुदान के स्वीकृति पत्र भी दिए
मेरठ के विकास भवन परिसर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दिव्यांगों और पिछड़े वर्ग के लोगों को सहायक उपकरण और प्रमाण पत्र बांटे गए। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 36 ट्राईसाइकिल, 12 व्हीलचेयर, 17 कान की मशीन, 13 एमआर किट और बैसाखी के जोड़े दिए। कुल 21 लाभार्थियों को यह लाभ मिला। इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत 20,000 रुपये की धनराशि के लिए भी मंजूरी पत्र दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष राय और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सिद्धांत शर्मा ने भी वितरण में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User