DM और SP भीड़ प्रबंधन,आवाजाही श्रद्धालुओं की ली जानकारी:श्रद्धालुओं की सुविधा, महिलाओं की सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए दिए निर्देश।
फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि के दौरान रविवार देर रात जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर और गुरुगांव देवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंचकर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने भीड़ प्रबंधन, आवाजाही और महिलाओं सहित सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
डीएम ने मंदिर और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मंदिर में पूजन-अर्चन और आरती भी की। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)