मेरठ में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, 2 घायल:तीन मौके से फरार, तमंचा-कारतूस बरामद

Oct 19, 2026 - 09:16
0
मेरठ में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, 2 घायल:तीन मौके से फरार, तमंचा-कारतूस बरामद
मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा गांव के जंगल में रविवार रात करीब 1 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। गोकशी की सुचना पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस पहुंची थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बछड़ा बरामद किया है। दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घिरने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजराड़ा गांव के जंगल में हाजी उमर के बाग में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने घिरने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान जंगल में भाग रहे दो आरोपी दानिश (32) और हाशिम (42) गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी गाड़ी से भाग निकले। तमंचा, कारतूस और बछिया बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी दानिश के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक बछिया भी मिली है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गोवध के पुराने मुकदमे भी दर्ज पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 3(5), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दानिश और हाशिम का पहले भी गोवध से जुड़े मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में मुंडाली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा समेत थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User