DM ने गांधी जयंती पर अस्पताल में किया श्रमदान:चित्रकूट में मरीजों को बांटे फल, गुटखा दुकान पर 200 रुपए लगाया जुर्माना
चित्रकूट में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संयुक्त जिला अस्पताल सोनेपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर मरीजों को फल बांटे। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ऑक्सीजन सिलेंडर, टाइल्स की मरम्मत और साफ-सफाई के निर्देश दिए। सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश डीएम पुलकित गर्ग, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार, सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी और सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने अस्पताल परिसर में श्रमदान किया। उन्होंने गुटखे की पन्नियां और कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। गुटखा मुक्त रखने के दिए निर्देश डीएम ने अस्पताल के सामने गुटखे की दुकान की जांच की। गुटखा मिलने पर संचालक कौशल पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया। चेतावनी दी कि दोबारा गुटखा मिलने पर दुकान बंद होगी और अस्पताल को गुटखा मुक्त रखने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)