DM ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया:आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी घर-घर सर्वे, पूरे जिले में निगरानी
मऊ में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को समय से उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को मऊ जिला चिकित्सालय परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने दोपहर 12:30 बजे हरी झंडी दिखाकर अभियान को रवाना किया। यह अभियान पूरे अक्टूबर माह यानी 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान साल में तीन बार चलाया जाता है। वर्तमान अभियान के तहत पूरे महीने जिले में संचारी रोगों की रोकथाम, जागरूकता और प्रभावित लोगों की पहचान के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमें घर-घर पहुंचेंगी। टीमें परिवारों के सदस्यों की जानकारी लेने के साथ संचारी रोगों से प्रभावित लोगों की पहचान करेंगी, ताकि उन्हें समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। घर-घर जाकर सर्वे और चिन्हांकन किया डीएम ने स्पष्ट किया कि दस्तक अभियान केवल नगरीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर सर्वे और चिन्हांकन किया जाएगा। अभियान का कवरेज पूरे जनपद में रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह भी जानकारी जुटाई जाएगी कि किन क्षेत्रों या पॉकेट्स में चिन्हांकन और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच कम है। उपचार उपलब्ध कराने पर जोर इसके आधार पर संबंधित क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाने और लोगों को समय से उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)