कुशीनगर में भिक्षावृत्ति मुक्ति जागरूकता रैली:समाज कल्याण विभाग सहयोग मिला, उम्मीद संस्था ने निकाली स्माइल
कुशीनगर के भिक्षावृत्ति मुक्त कुशीनगर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से उम्मीद संस्था ने जागरूकता रैली निकाली। संस्था की स्माइल योजना के तहत आयोजित रैली पर्यटन क्षेत्र में निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को भिक्षावृत्ति की समस्या के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों को शिक्षा और वयस्कों को रोजगार व सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। इससे सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। रैली में एनआईएसटीएम के छात्र, शिक्षक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी शामिल हुए। अभियान के दौरान करीब 800 से 900 लोगों तक सीधे पहुंच बनाई गई। संस्था ने भिक्षावृत्ति मुक्त कुशीनगर बनाने के लिए जनभागीदारी को जरूरी बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)