कानपुर के खो-खो एसोसिएशन में नियुक्तियां:रवि बाजपेयी बने चेयरमैन, आशीष दुबे और अंशु सिंह को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Oct 10, 2026 - 21:12
0
कानपुर के खो-खो एसोसिएशन में नियुक्तियां:रवि बाजपेयी बने चेयरमैन, आशीष दुबे और अंशु सिंह को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
कानपुर में खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, कानपुर नगर ने खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। एसोसिएशन ने रवि बाजपेयी को चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार दुबे और वीएसएचडी कॉलेज, कानपुर की सेल्फ फाइनेंस निदेशक डॉ. अंशु सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। एसोसिएशन के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य कानपुर नगर में खो-खो खेल का विकास करना और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। संगठन को उम्मीद है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव से एसोसिएशन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर संघ के सचिव अश्वनी मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User