दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत:हादसे के बाद सड़क पर बिखरे वाहनों के पुर्जे, दो रायबरेली के रहने वाले थे

Oct 09, 2026 - 18:51
0
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत:हादसे के बाद सड़क पर बिखरे वाहनों के पुर्जे, दो रायबरेली के रहने वाले थे
अमेठी में शुक्रवार शाम 5 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी गांव के पास हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र का है। एक बाइक से घर लौट रहा था युवक पुलिस के अनुसार, हादसे में गौरीगंज निवासी 22 साल का शुभम कुमार पासी की मौत हुई है। वह रामकुमार का बेटा था और वार्ड नंबर 6, विष्णुदासपुर का निवासी था। बताया गया कि शुभम बाइक से रायबरेली की ओर से गौरीगंज स्थित अपने घर लौट रहा था। दूसरी बाइक पर सवार थे रायबरेली के युवक दूसरी बाइक पर सवार 22 साल के अंकित रावत और 18 साल के रोहित की भी मौत हो गई। दोनों रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बकवारा और झटकोटी के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से गौरीगंज आए थे और शाम को रायबरेली लौट रहे थे। टक्कर में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हादसा इतना भीषण था कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। रायबरेली के दोनों युवक पल्सर और शुभम अपाचे बाइक पर सवार था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गौरीगंज एसएचओ रवि सिंह ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User