शादी के 40 दिन पहले दुल्हन प्रेमी संग भागी:हरदोई में 25 नवंबर को थी शादी, 1.18 लाख नकदी और जेवर भी ले गई साथ
हरदोई शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की आगामी 25 नवंबर को शादी तय थी, लेकिन बारात आने से ठीक 40 दिन पहले वह घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। युवती अपने साथ शादी के लिए रखे गए 1,18,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। इस संबंध में बृहस्पतिवार की दोपहर 2:45 पर शादी का झांसा देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी लगभग 25 वर्षीय पुत्री 14 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे बाजार से कुछ सामान लाने के वास्ते घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कन्हई पुरवा हरदोई निवासी शादाब पुत्र स्व. बसीम उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। आरोप है कि युवती घर से जाते वक्त शादी की खरीदारी के लिए रखे 1,18,000 रुपये नकद, एक जोड़ा पायल, झुमकी और टीका भी अपने साथ ले गई है। घटना की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित पिता आरोपी शादाब के घर पहुंचे, तो परिजनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)