दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:एक युवक की मौत; दूसरा बाइक सवार घायल, रतनपुरा-बसनहीं पुल पर हादसा
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कस्बे में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 42 वर्षीय अभयजीत सिंह उर्फ गब्बू सिंह की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभयजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज चल रहा है। रतनपुरा-बसनहीं पुल के पास भिड़ीं दोनों बाइक हादसा रतनपुरा-बसनहीं पुल के समीप हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने अभयजीत को मृत घोषित किया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभयजीत सिंह की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल बाइक सवार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसका स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। संतोष सेवा सदन पहुंच रहे लोग अभयजीत सिंह की मौत की खबर मिलते ही रतनपुरा कस्बे और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में लोग सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रतनपुरा शाखा के सामने स्थित संतोष सेवा सदन पहुंच रहे हैं। यहां डॉ. अभिमन्यु सिंह और शोकाकुल परिजनों से मिलकर लोग संवेदना जता रहे हैं। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच सूचना मिलते ही हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)