दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत:औरैया में दवा लेने जा रहे भाई की मौत, चचेरी बहन गंभीर; एक आरोपी हिरासत में

Oct 12, 2026 - 20:19
0
दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत:औरैया में दवा लेने जा रहे भाई की मौत, चचेरी बहन गंभीर; एक आरोपी हिरासत में
औरैया के अजीतमल कोतवाली इलाके में मुरादगंज ओवरब्रिज के नीचे सोमवार शाम पांच बजे बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाली दूसरी बाइक के एक सवार को पकड़ लिया है। बाकरपुर बोहरा गांव के मोहित सिंह (18) अपनी चचेरी बहन प्रियांशु (21) के साथ बाइक से मुरादगंज दवा लेने जा रहे थे। ओवरब्रिज के नीचे सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मोहित को मृत बताया, जबकि प्रियांशु का इलाज चल रहा है। मोहित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार दो युवक मौके से भाग गए थे। पुलिस ने उनमें से एक को पकड़ लिया है। पुलिस ने मोहित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User