पीलीभीत में तालाब में डूबा किसान:किनारे मिले कपड़े और चप्पल, सुबह घूमने निकला था, गोताखोर कर रहे तलाश
पीलीभीत के दियोरिया कला थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक अधेड़ तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। 50 वर्षीय जानकी प्रसाद के कपड़े और चप्पल तालाब के किनारे मिले हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की है। किशनपुर गांव के जानकी प्रसाद सोमवार शाम करीब 6 बजे घर से घूमने निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों को किशनपुर और इलवास गांव के बीच तालाब की मुंडेर पर उनके कपड़े-चप्पल मिले। परिजनों ने सामान की पहचान जानकी प्रसाद के रूप में की। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने दियोरिया कला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश अभियान शुरू किया। तालाब किनारे कपड़े-चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि अधेड़ को तलाशने के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)