दो दिन से लापता महिला का शव नाले में मिला:मायके वालों ने ससुर सहित तीन पर लगाया हत्या का आरोप
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में शनिवार को दो दिन से लापता महिला का शव नाले में मिला। महिला के मायके वालों ने उसके ससुर व अन्य लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
फिरोजाबाद निवासी दया शंकर ने बताया कि उनकी बहन लक्ष्मी की शादी 13 साल पहले कलाल खेड़िया निवासी किशोरी लाल के साथ हुई थी। छह माह पहले बहन के पति की मौत हो गई है। इसके बाद बहन परेशान रहने लगी। उनका आरोप है कि उसके ससुर व अन्य लोग उसे प्रताड़ित करते थे व बुरी नजर रखते थे। बहन ने इसकी शिकायत की थी।
एक अक्टूबर से उनकी बहन लापता हो गई थी। ससुराल वालों ने उनको इसकी जानकारी नहीं दी। शनिवार को उनको पता चला कि उनकी बहन का शव नाले में मिला है। उनका आरोप है कि बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फेंका है। मृतका के भाई की ओर से एकता थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)