प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करने वाले को जेल भेजा

Oct 03, 2026 - 19:34
0
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करने वाले को जेल भेजा
रामपुर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शहजादनगर पुलिस ने शनिवार की दोपहर तीन बजे निपनिया निवासी युवक अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शाम 4 बजे अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया सेल, रामपुर को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपने इंस्टा हैंडल से प्रधानमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायत मिलने के बाद सोशल मीडिया सेल ने मामले की जानकारी थाना शहजादनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहजादनगर पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और शिकायत में सामने आई टिप्पणी के संबंध में जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम निपनिया का मझरा, थाना शहजादनगर के रूप में की। पुलिस टीम ने शनिवार 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने अजय कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार, अदालत के आदेश के बाद आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User