दो दिन से लापता महिला की ट्रेन से कटकर मौत:चित्रकूट में इलाज कराने निकली थी, घर वाले कर रहे थे तलाश
चित्रकूट के सीतापुर कस्बे की रहने वाली सलमान बेगम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह बुखार का इलाज कराने 3 अक्टूबर को जिला अस्पताल सोनपुर गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 4 अक्टूबर को सीतापुर पुलिस चौकी में उनके लापता होने की जानकारी दी गई। सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव मिला। पुलिस ने आसपास की चौकियों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार ने शव की पहचान सलमान बेगम के रूप में की। परिवार के मुताबिक, सलमान बेगम सीतापुर के इसराइल मुस्लिम पुरवा की निवासी थीं। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीतापुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि लापता होने की रिपोर्ट दर्ज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)