मऊ में सपा नेताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की:अखिलेश की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन, एक नेता भागा; पुलिसकर्मी भी गिरा

Oct 06, 2026 - 15:11
0
मऊ में सपा नेताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की:अखिलेश की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन, एक नेता भागा; पुलिसकर्मी भी गिरा
मऊ में देश की राजधानी दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को मऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया, इसी दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की जानकारी के बाद मऊ में सपा नेता विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और नेताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान कुछ सपा नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस से छुड़ाकर भागने लगा नेता, जमीन पर गिरा वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी एक सपा नेता को हिरासत में लेने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दौरान नेता पुलिस से छुड़ाकर भागने की कोशिश करता है। भागते समय वह सड़क पर गिर जाता है और उसके साथ एक पुलिसकर्मी भी जमीन पर गिर जाता है। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तत्काल स्थिति को संभालते नजर आते हैं। प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सपा नेताओं ने पुलिस पर जबरन हिरासत में लेने का आरोप लगाया। नेताओं का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन पुलिस बिना वजह जबरन उन्हें हिरासत में ले रही है। सपा नेताओं ने कहा कि इस तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User