दोहरीघाट पंप नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण:जलशक्ति मंत्री ने किया, मऊ-बलिया के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ

Sep 25, 2026 - 16:25
0
दोहरीघाट पंप नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण:जलशक्ति मंत्री ने किया, मऊ-बलिया के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ
करीब 70 साल पुरानी चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पंप नहर के आधुनिकीकरण का काम पूरा हो गया है। गुरुवार देर शाम जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परियोजना का लोकार्पण किया। आधुनिकीकरण के बाद पंप नहर को नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। इससे मऊ और बलिया के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। 1956 में दूसरी पंचवर्षीय योजना के दौरान हुआ था निर्माण सिंचाई विभाग के मुताबिक, दोहरीघाट पंप नहर का निर्माण 1956 में दूसरी पंचवर्षीय योजना के दौरान हुआ था। करीब सात दशक पुरानी यह परियोजना सिंचाई विभाग की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर नलकूप पूर्व परिक्षेत्र अयोध्या के तहत लिफ्ट सिंचाई खंड गोरखपुर की टीम ने इसके आधुनिकीकरण का काम किया। मोटर-पंप और पैनल बदले, सबस्टेशन भी अपग्रेड आधुनिकीकरण के तहत मोटर-पंप और पैनल बदले गए हैं। इसके साथ ही सबस्टेशन को भी अपग्रेड किया गया है। विभाग के अनुसार, अब पंप नहर को 660 क्यूसेक क्षमता से संचालित किया जा सकेगा। इससे मऊ और बलिया के करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कंट्रोल रूम से लेकर सोलर पैनल तक लगाए पंप नहर परिसर को भी आधुनिक और सुंदर रूप दिया गया है। यहां आधुनिक उपकरणों से लैस कंट्रोल रूम, 30 किलोवाट के सोलर पैनल, छोटा बगीचा और टेरेस सिटिंग एरिया बनाया गया है। इससे सिंचाई व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने के साथ परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया गया है। किसानों का सम्मान, पौधरोपण और सरयू आरती हुई लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसानों को सम्मानित करने के साथ पौधरोपण किया गया। बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इसके अलावा जनसंवाद कार्यक्रम और सरयू आरती का भी आयोजन हुआ। पुरानी सिंचाई प्रणालियों को आधुनिक बनाने पर जोर सिंचाई विभाग के मुताबिक, जलशक्ति मंत्री के मार्गदर्शन में पुरानी सिंचाई प्रणालियों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User