बाढ़ ड्यूटी के भुगतान को लेकर गौशाला-कर्मचारी धरने पर बैठे:उन्नाव में कान्हा गौशाला के कर्मचारियों ने कमीशन के नाम पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

Sep 25, 2026 - 16:25
0
बाढ़ ड्यूटी के भुगतान को लेकर गौशाला-कर्मचारी धरने पर बैठे:उन्नाव में कान्हा गौशाला के कर्मचारियों ने कमीशन के नाम पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
उन्नाव में गंगाघाट नगर पालिका परिषद की नेतुआ स्थित कान्हा गौशाला के कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर बाढ़ ड्यूटी के भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी दोपहर करीब एक बजे बारिश के बीच गौशाला के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाढ़ के दौरान की गई अतिरिक्त ड्यूटी का भुगतान करने और कमीशन के नाम पर दबाव बनाए जाने के आरोपों की जांच कराने की मांग की। हर साल मिलता था अतिरिक्त भुगतान धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि हर साल बाढ़ के दौरान गौशाला में अतिरिक्त ड्यूटी करने पर उन्हें अलग से भुगतान किया जाता रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि 24 सितंबर को नगर पालिका परिषद गंगाघाट के प्रभारी अनूप शुक्ला और गौशाला प्रभारी राजा बंसल ने उन्हें बताया कि इस साल बाढ़ ड्यूटी का भुगतान नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के मुताबिक, यह जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई और शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। 2 हजार रुपए कमीशन लेने का आरोप कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पहले बाढ़ ड्यूटी के भुगतान में से 2 हजार रुपए कमीशन के तौर पर लिए जाते थे। उनका दावा है कि इस बार भी कमीशन के नाम पर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने यह आरोप नगर पालिका प्रभारी अनूप शुक्ला और पूर्व गौशाला प्रभारी आदित्य मिश्रा पर लगाया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान उन्होंने अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाई है, इसलिए उन्हें ड्यूटी का पूरा भुगतान मिलना चाहिए। भुगतान और जांच की मांग कर्मचारियों ने बाढ़ ड्यूटी का पूरा भुगतान करने और कमीशन के नाम पर दबाव बनाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि बारिश के बावजूद वे अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं और समस्या का समाधान होने तक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते रहेंगे। जिम्मेदारों ने आरोपों को बताया बेबुनियाद नगर पालिका परिषद गंगाघाट के प्रभारी अनूप शुक्ला, गौशाला प्रभारी राजा बंसल और पूर्व गौशाला प्रभारी आदित्य मिश्रा ने कर्मचारियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User