दरगाह का रास्ता पूछकर बुजुर्ग महिला से कुंडल ठगे:संभल में ठगों ने रुमाल में 5 रुपए का सिक्का दिया, जांच जारी

Sep 24, 2026 - 20:27
0
दरगाह का रास्ता पूछकर बुजुर्ग महिला से कुंडल ठगे:संभल में ठगों ने रुमाल में 5 रुपए का सिक्का दिया, जांच जारी
संभल में दरगाह का रास्ता पूछने के बहाने दो बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल ठग लिए। ठगों ने महिला को एक रुमाल दिया, जिसमें 5 रुपए का सिक्का निकला। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह घटना गुरुवार दोपहर 12:30 बजे हुई, जिसकी शिकायत पुलिस को शाम 5 बजे दी गई। यह मामला संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 45 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र के रामनगर और बिलालपत गांव के बीच जंगल का है। गरवारा गांव की रहने वाली जमीला पत्नी हसमत अली के साथ आधा तोला सोने के कुंडल की ठगी हुई है। दोपहर 12:30 बजे जमीला बाजरा लेने के लिए चौराहे पर आई थीं। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला, जिसने दरगाह का रास्ता पूछा। तभी पीछे से एक और बाइक सवार युवक आया और उसने कहा कि यह 'अल्लाह का बंदा है और अच्छे से हाथ देखता है'। इसके बाद महिला को चक्कर आने लगे और उन्हें कुछ याद नहीं रहा। जब उन्हें होश आया, तब तक दोनों युवक उनके हाथ में रुमाल देकर जा चुके थे। वे महिला के आधे तोले के कुंडल भी ले गए, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। बुजुर्ग महिला ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस महिला को लेकर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने करीब 1 घंटे तक आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं मिला। शाम 7:15 बजे थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि महिला के साथ कुंडल ठगी की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दो युवकों के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है। महिला की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की दो टीमों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश भी दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User