दरोगा से विवाद के बाद कंडक्टरों का धरना:जौनपुर में दरोगा और रोडवेज कंडक्टर में गाली-गलौज के बाद हंगामा

Oct 03, 2026 - 14:04
0
दरोगा से विवाद के बाद कंडक्टरों का धरना:जौनपुर में दरोगा और रोडवेज कंडक्टर में गाली-गलौज के बाद हंगामा
जौनपुर के जेसीज चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दरोगा और रोडवेज कंडक्टर के बीच गाली-गलौज के बाद हंगामा हो गया। विवाद से नाराज परिवहन विभाग के परिचालकों ने रोडवेज के बाहर करीब 20 मिनट तक धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, एसडीएम और यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिचालकों को समझाकर मामला शांत कराया और धरना खत्म करवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिचालक धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, रोडवेज की बसें जेसीज चौराहे पर तय जगह पर लाइन से खड़ी थीं। इसी दौरान एक प्राइवेट गाड़ी ने बसों की जगह लेने की कोशिश की। इसे लेकर धर्मेंद्र की एक कांस्टेबल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद कांस्टेबल ने दरोगा को बुला लिया। दरोगा पर बदतमीजी और गाली देने का आरोप धर्मेंद्र का आरोप है कि दरोगा के पहुंचते ही उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि दरोगा ने उनकी नौकरी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि 5 हजार रुपये की नौकरी करने वाले उनके यहां नौकर हैं। धर्मेंद्र के मुताबिक, उन्हें करीब 20 मिनट तक परेशान किया गया। विरोध में रोडवेज के बाहर बैठ गए परिचालक दरोगा के व्यवहार से नाराज परिवहन विभाग के अन्य परिचालक भी विरोध में उतर आए। उन्होंने रोडवेज के बाहर करीब 20 मिनट तक धरना दिया। धरने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और यातायात अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिचालकों से बातचीत की। जाम से बचने के लिए बसें न लगाने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय को जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसें खड़ी नहीं होने देने के निर्देश दिए, ताकि वहां जाम की स्थिति न बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User