दर्शन नगर में रामलीला महोत्सव:22 से सजेगा रामलीला का मंच; 31 को रावण दहन
रामलीला महोत्सव समिति (साकेत) की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्शन नगर बाजार में भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्री रामलीला महोत्सव समिति के कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। यह आयोजन 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में प्रभु श्री राम की लीलाओं का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों और तिथियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन, यानी 1 नवंबर को भावपूर्ण 'भरत मिलाप' और 'प्रभु श्री राम जी के राज्याभिषेक' के साथ इस रामलीला महोत्सव का विधिवत समापन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)