हापुड़ में तीन वाहनों की टक्कर:मंसूरपुर कट के पास महिला समेत दो लोग घायल, लगा लंबा जाम
हापुड़ के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शुक्रवार शाम मंसूरपुर कट के पास तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। बेकाबू वैगन-आर स्कॉर्पियो से टकराई हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुआ। मुरादाबाद से दिल्ली जा रही वैगन-आर कार बेकाबू होकर आगे चल रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ऑल्टो कार भी दोनों वाहनों से भिड़ गई।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ऑल्टो में सवार पिलखुवा निवासी फुलमिजरा और वैगन-आर के चालक वसुंधरा निवासी हवा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)