कानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू:12 नवंबर को प्रारूप सूची प्रकाशित होगी, दावे-आपत्तियां 11 दिसंबर तक

Oct 16, 2026 - 20:16
0
कानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू:12 नवंबर को प्रारूप सूची प्रकाशित होगी, दावे-आपत्तियां 11 दिसंबर तक
कानपुर के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) अबिचल प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें मतदेय स्थलों के युक्तिकरण और एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी दी गई। 12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप सूची एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्था की प्रक्रिया दो नवंबर 2026 तक पूरी की जानी है। इसके बाद 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। प्रारूप सूची जारी होने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 11 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और जरूरी संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। अपात्र प्रविष्टियों के संबंध में भी नियमानुसार दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। 28 दिसंबर तक होगा दावे-आपत्तियों का निस्तारण एसडीएम ने बताया कि प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष अभियान दिवसों की जानकारी भी दी गई। उनसे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का अवलोकन करने और पात्र नागरिकों को सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक करने की अपील की गई। पारदर्शी प्रक्रिया के लिए मांगा सहयोग एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और सभी पात्र नागरिकों को मतदान के अधिकार से जोड़ना है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राजनीतिक दलों सहित सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User