दशहरा और मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी:नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई जगह रूट डायवर्ट, निकलने से पहले जानें बदलाव
दशहरा और मूर्ति विसर्जन के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। कई रास्तों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। निकलने से पहले बदलाव जानें। नोएडा स्टेडियम (सेक्टर-21A) में रामलीला के कारण स्टेडियम चौक, सेक्टर 12-22-56 तिराहा, मोदी मॉल चौक, एडोब चौक और मेट्रो अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। वैकल्पिक मार्ग: रजनीगंधा चौक से जलवायु विहार, निठारी, सेक्टर 31/25 चौक या सेक्टर 57 चौराहे से गिझौड़ होकर हैं। पार्किंग एडोब कंपनी के पास खाली मैदान में होगी। सेक्टर-62 में चौकी से फोर्टिस और सीडेक सी-32 से PMO की ओर जाने वाले रास्तों पर असर पड़ेगा। वाहन सेक्टर-59 तिराहे (मामूरा चौक) से जा सकेंगे। भंगेल (महर्षि आश्रम) में ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहा और यथार्थ अस्पताल तिराहा (सेक्टर-110) से आश्रम चौक की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। वाहन भंगेल एलिवेटेड के नीचे से आवाजाही कर पाएंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (ईकोटेक-12) में एकमूर्ति गोलचक्कर से गैलेक्सी गोलचक्कर मार्ग बंद रहेगा। ट्रैफिक डी-मार्ट, बिसरख गोलचक्कर और खैरपुर की ओर डायवर्ट किया गया है। मूर्ति विसर्जन के लिए कालिंदी कुंज, कुलेशरा और किसान चौक हिंडन घाटों पर व्यवस्था है। कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल की ओर मोड़ा जाएगा, जहां से वे DND या चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल कर सकेंगे। सूरजपुर-कुलेशरा और किसान चौक-पर्थला मार्ग पर भी जरूरत पड़ने पर रूट बदले जाएंगे। आपातकालीन सेवाओं को पहले रास्ता मिलेगा। हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)