दशहरा पर आजाद रोड बंद, रूट डायवर्जन लागू:दशहरा पर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक आजाद रोड बंद, बाइक-ऑटो और ई-रिक्शा की भी नो एंट्री

Oct 19, 2026 - 09:16
0
दशहरा पर आजाद रोड बंद, रूट डायवर्जन लागू:दशहरा पर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक आजाद रोड बंद, बाइक-ऑटो और ई-रिक्शा की भी नो एंट्री
अमरोहा में विजयदशमी पर मंगलवार को जेएस हिंदी कॉलेज के मैदान में रावण दहन और मेले के आयोजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आजाद रोड पर दोपहर 2 बजे से रात करीब 10 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। यातायात पुलिस ने शहर में जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सीओ ट्रैफिक अजय श्रोतिया के मुताबिक, इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक समेत किसी भी वाहन को रामलीला मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। कोतवाली और आंबेडकर पार्क की तरफ से भी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके वाहन सीज भी किए जा सकते हैं। जेएस हिंदी कॉलेज के मैदान में विजयदशमी पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी होगा। आयोजन में भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें। अमरोहा से मुरादाबाद और दिल्ली जाने का रास्ता अमरोहा से मुरादाबाद: नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे। नौगांवा से अमरोहा और मुरादाबाद: यहियापुर बाईपास से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। नौगांवा से दिल्ली: रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास होते हुए अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे। अमरोहा से जोया, मुरादाबाद और दिल्ली: कांकर सराय से बंबूगढ़ होते हुए जोया हाईवे की तरफ जाएंगे। हाईवे से अमरोहा आने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा: आरटीओ से कल्याणपुरा रोड, बंबूगढ़, कांकर सराय और कांठ रोड होते हुए माया धर्मकांटा के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। जोया से अमरोहा: बंबूगढ़ से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा या कैलसा रोड के रास्ते शहर में आएंगे। शहर से नौगांवा: नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा और कांठ रोड होते हुए नौगांवा जाएंगे। बैरियर पर पुलिस तैनात, नियम तोड़ने पर कार्रवाई यातायात पुलिस ने बताया कि रामलीला मैदान की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कोतवाली और आंबेडकर पार्क की तरफ से भी वाहनों को मैदान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित समय में प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन का ध्यान रखें, ताकि जाम और परेशानी से बच सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User