महोबा में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को रौंदा:मौके पर ही मौत, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, गाड़ी पर नहीं था नंबर

Oct 19, 2026 - 15:52
0
महोबा में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को रौंदा:मौके पर ही मौत, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, गाड़ी पर नहीं था नंबर
महोबा के कबरई में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बांदा रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हादसा कबरई थाना क्षेत्र में बांदा रोड पर हुआ। दो तस्वीरें देंखे अब पूरा मामला पढ़िए अनुज साहू (24) पुत्र संतोष साहू दो भाइयों में छोटा था और कबाड़ की दुकान चलाकर अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। जिस डंपर ने इस घटना को अंजाम दिया, उस पर कोई नंबर नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि नंबर मिटाकर इस ट्रक को अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। हादसे से गुस्साए परिजन सोमवार समय करीब डेढ़ बजे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बांदा रोड पर शव को रखकर जोरदार जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े दर्जनों वाहन फंस गए। करीब आधे घंटे से अधिक समय से लगे इस जाम की सूचना मिलते ही कबरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गई। ​ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे लापरवाह ट्रक चालक और वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासन से उचित आर्थिक मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। ​स्थानीय लोगों का आरोप है कि कबरई क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी और बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों के कारण आए दिन ऐसे सड़क हादसे हो रहे हैं, जिन पर लगाम लगाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों को शांत कराकर जाम खुलवाने और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User